दुमका, अक्टूबर 10 -- दुमका। दुमका जिला प्रशासन के दो अभिनव पहल दीदी की दुकान एवं 24x7 ऑनलाइन शिक्षा समर्थन को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा आयोजित यूज़ केस चैलेंज में इन दोनों पहलों को उत्कृष्ट नवाचार के रूप में चयनित किया गया। एलबीएसएनएए , मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा को नीति आयोग की ओर से यूज़ केस चैलेंज अवार्ड प्रदान किया गया। दीदी की दुकान पहल के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोज़गार से जोड़ा गया है, जिससे न केवल आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी उन्हें प्रेरित किया गया है। वहीं, 24x7 ऑनलाइन शिक्षा समर्थन पहल ने दुमका जिले के छात्रों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह उपलब्धि दुमका जिले के लिए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.