मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। नीति आयोग की 10वीं बैठक 24 मई को दिल्ली में होगी। पिछले वर्ष हुई बैठक में आयोग ने सालभर के ब्योरे की मांग अधिकारियों से की थी। सभी जिलों और विभागों को विभिन्न योजनाओं के निष्पादन का निर्देश दिया गया था। साथ ही इसकी रिपोर्ट भी मांगी गई थी। इसे लेकर जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार ने 19 विभागों के पदाधिकारियों को पत्र भेजकर अनुपालन रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि इसे योजना एवं विकास विभाग पटना को अग्रसारित किया जा सके। सिविल सर्जन, जिला खेल पदाधिकारी, डीईओ, मत्स्य पदाधिकारी, आइसीडीएस, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक, जिला उद्यान पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता और प्रखंड विकास पदाधिकारी मुशहरी समेत अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.