बोकारो, फरवरी 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 का जिले में शुभारंभ जिला परिषद स्थित कांफ्रेंस हाल में एक कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। जिसका उद्घाटन अजय नाथ झा, डीडीसी शताब्दी मजूमदार सहित अन्य ने संयुक्त रूप से किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के चयनित प्रखंडों एवं पंचायतों में विकास के सभी सूचकांकों (इंडिकेटर्स) को पूर्ण रूप से संतृप्त करना है, ताकि ब्लाक/जिला का समावेशी, संतुलित एवं सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि विकास क्यों आवश्यक है, यदि क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक एवं भौगोलिक पृष्ठभूमि की स्पष्ट समझ हो, तो कार्य करने की रणनीति स्वतः प्रभावी हो जाती है। नीति आयोग के अंतर्गत निर्धारित सभी आयामों में लक्ष्य अनुरूप प्रगति करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने...