देहरादून, दिसम्बर 19 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में आयोजित 'राज्य स्तरीय सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह' में प्रदेश के उन अधिकारियों को सम्मानित किया, जिन्होंने विकास के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए ये पदक और प्रशस्ति पत्र आकांक्षी जनपद और आकांक्षी विकास खंड कार्यक्रमों के तहत निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए दिए गए। आकांक्षी जनपदों की श्रेणी में ऊधम सिंह नगर का दबदबा देखने को मिला। यहाँ के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को 6 में से 5 विकास संकेतकों को हासिल करने के लिए रजत पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं, हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को 3 संकेतकों की सफलता के लिए कांस्य पदक से नवाजा गया। विकास खंड स्तर पर भी अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.