जौनपुर, जनवरी 10 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नीति आयोग की ओर से नामित अधिकारी राजकुमार ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को देखा। इस दौरान प्रसव कक्ष, ओपीडी, जनरेटर की स्थिति, ऑक्सीजन प्लांट, मांग के अनुसार डॉक्टरों की तैनाती, साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की अनुपलब्धता सामने आई। जिससे प्रसव सेवाओं पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा अस्पताल की चहारदीवारी टूटी होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था में खामी पाई गई। इन सभी बिंदुओं को लेकर उन्होंने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अभिलेखों की भी जांच की गई। मैजिक और बाइक की टक्कर, तीन घायल स...