बस्ती, फरवरी 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम नीति आयोग की सेंट्रल प्रभारी अश्विता लाल नें हर्रैया विकास विकासखंड मुख्यालय पर पहुंच कर हर्रैया व कुदरहा विकास खंड के विकास कार्यों की समीक्षा की। क्षेत्र भ्रमण के दौरान हर्रैया विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगदवा माफी में आंगनबाड़ी एवं अमारी प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। समीक्षा के दौरान सीएम फेलो हर्रैया अमित कुमार व कुदरहा आनंद कुमार द्वारा विकासखंड में हो रहे कार्यों की पीपीटी प्रस्तुति दी गई। खंड विकास अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी व कुदरहा आलोक कुमार पंकज द्वारा अपने ब्लाक में हो रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। आंगनबाड़ी केंद्र बरगदवा माफी में सीडीपीओ हर्रैया सचिन कुमार राय के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समूह की...