उरई, जनवरी 9 -- जालौन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नीति आयोग लखनऊ की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, संसाधनों और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। नीति आयोग लखनऊ के नियोजक अधिकारी रविशंकर तिवारी टीम के साथ शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ओपीडी कक्ष में पहुंचे। जहां उन्होंने मरीजों की संख्या, डॉक्टरों की उपस्थिति और प्रतीक्षा समय पर ध्यान दिया गया। वहीं ऑपरेशन कक्ष में सर्जिकल उपकरणों की उपलब्धता, स्टेरलाइजेशन व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और संक्रमण नियंत्रण की प्रक्रिया को गंभीरता से परखा गया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया, वहां की साफ-सफाई देखी। वहां मरीजों को बैठाने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। टीम ने दवा वितरण कक्ष...