रामगढ़, दिसम्बर 30 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ जिमखाना क्लब में शांतिधारा फ़ाउंडेशन की नियमित बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक के दौरान फ़ाउंडेशन के संस्थापक सदस्य और उपाध्यक्ष डी पी सिंह की सुपुत्री प्राची सिंह को नीट यूजी 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शांतिधारा फ़ाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने बताया कि प्राची सिंह ने नीट यूजी 2025 में शानदार सफलता प्राप्त की है, जिसके आधार पर उनका चयन दुर्गापुर स्थित गौरी देवी मेडिकल 8 इंस्टीच्यूट एंड हॉस्पिटल में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। प्राची की इस उपलब्धि पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। सम्मान समारोह के दौरान प्राची सिंह को पौधा, भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम की पुस्तक "अग्नि की उड़ान", सम्मान पत्र प्रदान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.