अंबेडकर नगर, जून 20 -- टांडा, संवाददाता। पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं सांसद लालजी वर्मा ने नीट में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं से जिला गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सफल छात्र-छात्राएं भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष योगदान देंगे। टांडा विकास खंड के सभागार में ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा के संयोजन में हुए सम्मान समारोह में सांसद लालजी वर्मा के हाथों नीट परीक्षा में सफल होने वाले क्षेत्र के करीब दर्जन भर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुष्प गुच्छ देकर, साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे। नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली जीनत फातिमा, श्रद्धा वर्मा, अमित यादव, विशाल वर्मा, मोहम्मद इदरीश अंसारी, मोहम्मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.