शाहजहांपुर, जनवरी 12 -- संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र राज बाजपेयी ने वर्ष 2025 की नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया रैंक 25,000 प्राप्त की है। वर्तमान में वह स्वायत्तशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज, कानपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। विद्यालय ने राज और उनके पिता श्रीकृष्ण बाजपेयी का सम्मान करते हुए अनुभव साझा करने का अवसर दिया। प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय ने कहा कि यह सफलता परिश्रम और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...