सिमडेगा, अप्रैल 30 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नीट परीक्षा को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। मौके पर नीट परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि परीक्षा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में होगी। परीक्षा चार मई को अपराह्न 2:00 बजें से 5:00 बजे तक होगी। केन्द्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू हो जाएगा और दोपहर 1:30 बजे के बाद प्रवेश पर रोक लग जाएगी। डीसी अजय कुमार सिंह एवं एसपी सौरभ ने अधिकारियो के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करने और सतत निगरानी के अलावा प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच और पहचान पत्र का अनिवार्य रूप से सत्यापन करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.