पाकुड़, मई 4 -- पाकुड़। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गयी है। शनिवार देर रात शहर के विभिन्न होटलों एवं लॉजो का अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, एसडीपीओ दयानंद आजाद के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान होटल व लॉजो में ठहरे व्यक्ति के होटल में रहने से संबंधित जानकारी लिया। इस दौरान एसडीओ ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित 2 केंद्रों में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) होगी। परीक्षा में किसी भी तरह का गड़बड़ी न हो उसे लेकर शहर के मुख्य होटल, लॉजों में छापेमारी किया गया है। अगर किसी भी व्यक्ति का कोई संदिग्ध गतिविधि होने की जानकारी मिलते ही होटल व लॉज संचालक को जानकारी देने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.