पटना, जनवरी 31 -- पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में जहानाबाद की नीट छात्रा की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने से विपक्ष बिहार की नीतीश सरकार पर सवाल उठाने लगा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। उन्होंने सीबीआई को केस ट्रांसफर करने के फैसले के बाद नीट छात्रा हत्याकांड का हश्र नवरुणा केस की तरह होने की आशंका जता दी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि नीट छात्र के रेप और मर्डर केस का खुलासा करने की बजाय बिहार सरकार ने केस को सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है। इस फैसले ने फिर साबित कर दिया है कि बिहार का प्रशासनिक ढांचा भ्रष्ट, अयोग्य, अदक्ष और अनप्रोफेशनल है, जो एक बलात्कार और हत्या के केस को भी नहीं सुलझा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.