पटना, फरवरी 13 -- जहानाबाद की नीट छात्रा की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के पाटिलपुत्र स्थित आवास पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक मौत के मामले की जांच एसआईटी कर रही थी, तब उन्होंने ऐसी टिप्पणी की जिससे जांच कार्य प्रभावित हो सकता था। छात्रा नाबालिग थी इसलिए उन पर पॉक्सो एक्ट के तहत चित्रगुप्त नगर थाने में 44/ 2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। छापेमारी में चित्रगुप्तनगर और पाटलिपुत्र पुलिस की टीम मौजूद थी। पुलिस के अनुसार जब अभिताभ दास के घर पर छापेमारी के लिए अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने तबीयत ठीक नहीं होने की बात कही। पहले उनके आवास पर ही डॉक्टर को बुलाकर मेडिकल जांच कराई गई फिर उन्हें पाटलिपुत्र स्थित एक निजी अस्पताल ल...