पटना, फरवरी 4 -- राजद ने आरोप लगाया है कि नीट छात्रा मामले में रसूखदारों को बचाने की कोशिश हो रही है। प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद न कहा कि इस मामले में जदयू नेता बयानबाजी कर रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि कहीं ना कहीं रसूखदारों और बड़े लोगों को बचाने का प्रयास सत्ता पक्ष के माध्यम से किया जा रहा है। लेकिन इस मामले में सरकार के स्तर से चाहे जितना भी प्रयास किया जाए, उनके परिवार के लोग इस बात के प्रति संकल्पित हैं कि चाहे कितना बड़ा रसूखदार क्यों ना हो उसको न्याय और न्याय की परिधि लाकर सजा दिलाने का काम करेंगे। सरकार के चाहने के बावजूद भी ऐसे अभियुक्त नहीं बच सकते हैं जिनकी इस मामले में संलिप्तता है क्योंकि सबूत मिटाने का जितना प्रयास किया जा रहा है उतने ही सबूत सामने आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...