पटना, फरवरी 5 -- गुरुवार को बिहार विधानसभा और विधान परिषद परिसर में विपक्ष के सदस्यों ने जहानाबाद निवासी नीट छात्रा से दरिंदगी और हत्या मामले में प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में विप परिसर में कांग्रेस, राजद, माले, भाकपा के सदस्यों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सदस्यों ने बिहार की बेटी को इंसाफ चाहिए, सियासी खामोशी नहीं जवाब चाहिए, के नारे लगाए। सदस्यों ने आरोप लगाया कि राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदर्शन करने वालों में भाकपा माले एमएलसी शशि यादव, कांग्रेस एमएलसी मदन मोहन झा, राजद एमएलसी सुनील सिंह आदि शामिल थे। वहीं, मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि सीबीआई जांच की सिफारिश में लीपापोती कर सरकार दोषियों को बचा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.