गया, फरवरी 11 -- बाजार परैया में नीट छात्रा की हत्या के विरोध में बुधवार को लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। जुलूस में शामिल लोगों ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मशाल जुलूस बाजार क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नारायण, आचार्य महादेव उर्फ मुन्ना, पूजा यादव, डॉ. मनोज सिंह, गबर सिंह, अरविन्द ठाकुर, रामबली सिंह, मुटुर ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि छात्रा की हत्या एक जघन्य अपराध है और ऐसे अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.