पटना, जनवरी 30 -- नीट छात्रा की मौत के मामले में पटना हाईकोर्ट में एक लोकहित याचिका दायर की गयी है। हाईकोर्ट में यह अर्जी सुषमा कुमारी की ओर से अधिवक्ता अलका वर्मा ने दायर की। अर्जी में कोर्ट की निगरानी में नीट छात्रा की मौत की जांच की मांग की गई है। अर्जी में हॉस्टलों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, वहां काम करनेवालों का पुलिस सत्यापन, मेडिकल सुविधा, महिला वार्डन रखने, हॉस्टल रेगुलेटरी ऑथोरिटी बनाये जाने और समय-समय पर सर्वे कराये जाने समेत अन्य मांगों के लिए अर्जी दायर की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...