बरेली, फरवरी 9 -- नवाबगंज। नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र के खाते से साइबर ठगों ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आते ही छात्र और उसके परिजनों को जानकारी हुई। इस मामले में छात्र के पिता ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। कस्बे के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी पूर्व सभासद मोहम्मद हसन अंसारी के बेटे मोहम्मद फैजान का यूनियन बैंक नवाबगंज शाखा में खाता है। वह नीट की तैयारी करता है। रविवार शाम अचानक फैजान के मोबाइल पर खाते से 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। कुछ ही सेकेंड बाद 10 हजार रुपये कटने का दूसरा मैसेज मिला, इसके बाद 5 हजार रुपये निकासी का तीसरा मैसेज भी आ गया। घटना की जानकारी फैजान ने तुरंत अपने पिता को दी। इसके बाद उसके पिता ने आनन-फानन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को छात्र के पिता ने बैंक पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.