बागपत, जनवरी 27 -- खेकड़ा। कस्बे में महिला चिकित्सक की किशोर बेटी का हृदय गति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया। इससे कस्बे में शोक की लहर दौड गई। कस्बे में स्वर्गीय डा. राहुल शर्मा की पत्नी डा. सुरिन्दर कौर शर्मा का नर्सिंग होम है। कोरोना काल में डा. राहुल का निधन हो गया था। डा. सुरिन्दर की बेटी सिमरन नीट परीक्षा की तैयारी में जुटी थी। बीती रात सिमरन अपने कमरे में नीट परीक्षा के लिए पढाई कर रही थी। रात्रि में करीब आठ बजे उसके भाई ने जाकर देखा तो बेड से नीचे मृत अवस्था में मिली। बताया गया कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। मंगलवार सुबह रिश्तेदारों के आने बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...