रुडकी, दिसम्बर 17 -- भगवानपुर, संवाददाता। अनुसूचित मोर्चा भाजपा रुड़की के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर नीटू सिंह ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए बुधवार को आभार रैली का आयोजन किया। इसमें भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली मंडावर गांव से शुरू होकर कस्बे की प्रमुख गलियों और आसपास के क्षेत्रों से होती हुई निकली। रैली के दौरान समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में नारे लगाए। , सचिन कुमार, मनोज सैनी, शमशाद कुरैशी, शाकिर अली, सनी, सुमित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...