नई दिल्ली, मई 5 -- 282 शब्द सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर परीक्षा एक शिफ्ट में कराने का आदेश देने की मांग की गई नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी) 2025 दो शिफ्टों में आयोजित करने संबंधी अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार और अन्य को नोटिस जारी किया है। याचिका में परीक्षा एक शिफ्ट में कराने का आदेश देने की मांग की है। जस्टिस बी.आर. गवई और के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने डॉ. अदिति सहित 7 डॉक्टरों की याचिका पर विचार करते हुए मामले में केंद्र के अलावा, एनबीईएमएस और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परिषद (एनएमसी) को एक सप्ताह में जवाब देने निर्देश दिया। नीट पीजी का आयोजन एनबीईएमएस को स्नातकोत्तर और पोस्टडॉक्टोरल परीक्षाएं आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुप्रीम कोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.