अररिया, जून 15 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि नीट यूजी की परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। जमुआ निवासी उत्कर्ष झा ने ऑल इंडिया में 132 व कटेगरी में 93वीं रैंक लाकर अररिया जिला का नाम रौशन किया है। उन्होंने 720 अंक में 640 अंक प्राप्त किया है। इंटर में उन्होंने 98.83 अंक लाकर स्कूल टॉपर बना था। उत्कर्ष जी एडवांस में भी इस वर्ष सफल हुआ था। उत्कर्ष के पिता अमिताभ रजत झा कानपुर में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनकी मां साधना रजत झा घरेलू महिला है। उत्कर्ष के सफलता पर पूरे गांव में जश्न का माहौल है। दादा सेवानिवृत शिक्षक सत्यदेव झा ने बताया कि उत्कर्ष बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का था। वे अपने वर्ग में हमेशा अव्वल आते थे। चाचा शिक्षक अंबरीश राहुल ऊर्फ मिट्ठू ने बताया कि उत्कर्ष का बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.