नोएडा, जनवरी 22 -- नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की जान चली गई। उनकी गाड़ी नाले के पानी में डूब गई थी। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस जगह युवराज की कार समा गई, ठीक उसी जगह कुछ दिन पहले एक ट्रक ड्राइवर भी मौत को छूकर वापस आया था। उस खौफनाक मंजर को याद करते हुए ड्राइवर ने बताया कि कैसे वह सिर्फ किस्मत के सहारे जिंदा बच पाया।मौत को छूकर वापस आए ड्राइवर की कहानी ट्रक ड्राइवर गुरविंदर सिंह ने 2 जनवरी को हुए अपने हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि उस रात घना कोहरा था। सड़क पर 90 डिग्री का एक तीखा मोड़ था, लेकिन वहां न तो कोई रिफ्लेक्टर था, न लाइट और न ही कोई चेतावनी का बोर्ड। गुरविंदर ने बताया, 'विजिबिलिटी जीरो थी। मेरी गाड़ी की रफ्तार कम थी, लेकिन बैरिकेडिंग न होने ...