मैनपुरी, जनवरी 12 -- थाना दन्नाहार के ग्राम सिरौलिया में अवैध रूप से निहास खोद रहे दबंगों को रोकने पर किशोरियों की मारपीट कर दी। किशोरियों की मां पिंकी देवी पत्नी नागेंद्र सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र दिया और घायल किशोरियों का मेडिकल कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया कि बीते 11 जनवरी को दोपहर के समय उसकी भूमि पर गांव के लगभग एक दर्जन दबंग निहास खोद रहे थे। इसी बीच उसकी पुत्री अमिता, रोशनी, चांदनी, राधा व दो छोटे बच्चे भूमि पर भैंस बांधने गए। जहां उन्होंने निहास खोदने से मना किया तो दबंगों ने पुत्री अमिता की लात घूंसो व डंडों से जमकर मारपीट कर दी। बचाने आई दूसरी बहन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। छोटी बहन रोशनी घटना का वीडियो बना रही थी, तभी दबंगों ने मोबाइल छीन लिया और मारपीट कर दी। अन्य बच्चे जान बचाकर मौके से भाग नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.