फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार के चालक को नींद का झोंका आने के चलते कार खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीडा, पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। शनिवार की सुबह एक ट्रक चालक सीताराम पुत्र रामसुख निवासी बिरकचिसी बासा थाना पीसागन जिला अजमेर राजस्थान ट्रक नम्बर को गुजरात से कलकत्ता के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से होता हुआ जा रहा था। जब ट्रक आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आते हुए कार चालक सुजय चतुर्वेदी पुत्र संजय चतुर्वेदी निवासी सी 38 सचिवालय कालौनी लखनऊ, अनुराग पुत्र प्रभात कुमार को नींद का झोंका आ गया। जिससे कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार सवार दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। हादसे में कार ...