अमरोहा, जनवरी 5 -- अमरोहा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत रविवार को एआरटीओ प्रवर्तन महेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर नींद और थकान के कारण चालक की मनोदशा विषय पर पुलिस-परिवहन और यातायात विभाग की संयुक्त गोष्ठी हुई। इसमें वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। एआरटीओ ने कहा कि जैसे अनफिट वाहन चलाना खतरनाक है, वैसे ही अस्वस्थ चालक का वाहन चलाना भी खतरनाक है। सिर्फ पैसा कमाना ही ड्राइविंग का उद्देश्य नहीं है, बल्कि खुद की सेहत का ध्यान रखना भी चालकों की बड़ी जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय नशा, नींद और तेज रफ्तार हादसों की तीन मुख्य वजह हैं। अपने परिवार और समाज के खातिर नींद, थकान और तनाव की स्थिति में वाहन चलाने से बचना चाहिए। जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल कुमार जग्गा ने चा...