बिजनौर, जून 21 -- नहाने के लिए गए एक बालक की पानी में डूबकर मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ला चूना भट्टी निवासी निवासी अनीक का 10 वर्षीय बालक अयान शुक्रवार सुबह बच्चो के साथ नहाने गया था। शाम तक घर नही आने पर परिजनों को चिंता हुई। वो अयान को ढूढने के लिए गांव में कई स्थानों पर गए, किंतु उसका कुछ पता नहीं चला। साथ के बच्चों ने बताया कि आयन नहाने के लिए इकडा नदी पर गया था। ग्रामीण व परिजन इकडा नदी पर पहुचे तथा उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 9 बजे उसका शव इकडा नदी में मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही नहीं कि गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.