फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- नवाबगंज। नवाबगंज नगर के मोहल्ला चिकन वाली गली निवासी नाहर सिंह की गाटा संख्या 856 में जगह है। उसी जगह पर नाहर सिंह ने लगभग दो माह पूर्व निहास लगवाई थी। 31 मार्च की सुबह लगभग 9 बजे नाहर सिंह अपनी जगह पर पड़ी हुई ईंटों को इकट्ठा कर रहा था। तभी नवाबगंज तिराहा निवासी दिनेश चंद्र, सुमित, रोहित व रजत ने वहां आकर नाहर सिंह की निहास को उखाड़ना शुरू कर दिया। नाहर सिंह ने निहास उखाड़ने का विरोध किया। जिस पर उक्त लोगों ने गाली गलौज किया। थाना पुलिस ने नहर सिंह की तहरीर पर दिनेश चंद्र, सुमित, रोहित व रजत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.