अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कृष्णांजलि नाट्यशाला में रविवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा चिकित्सक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य कर रहे चिकित्सक सम्मानित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. जयंत शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन चिकित्सकों के मनोबल को बढ़ाने के साथ समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर देहदान कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष डॉ. एसके गौड़ और डॉ. डीके वर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बताया गया कि संस्था के माध्यम से अब तक 122 नेत्रदान और 26 देहदान कराए जा चुके हैं, जो चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। संचालन डॉ. एनपी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, जिससे च...