हल्द्वानी, अक्टूबर 5 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी के मैदान में शताब्दी शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने बांसुरी वादन और कुमाउनी लोक गीत 'दैणा होया खोली की धुन पर योग और आसन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों और नागरिकों ने भाग लिया। संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार ने कहा कि संघ ने हमेशा से ही निस्वार्थ भाव से समाज और देश सेवा करना सिखाया है। संघ ने अपने 100 वर्षों के इतिहास में देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है, लेकिन अब भी कई चुनौतियां हैं जिन्हें पार करना है। सह सरकार्यवाह ने पंच परिवर्तन के पांच बिंदुओं - कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्य बोध पर जोर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.