वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सारनाथ स्थित ब्रह्माकुमारीज के क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से 'गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन' अभियान के तहत माता-पिता धाम वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के सम्मान के लिए कार्यक्रम हुआ। वृद्धजनों को अल्पाहार के साथ आवश्यक सामग्री दी गई। संस्था के निस्वार्थ प्रेम से वृद्धजनों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्मकुमारी तापोशी दीदी ने कहा कि वृद्धजन हमारे रक्षक और मार्गदर्शक हैं। उनके अनुभव जीवन की कठिनाइयों में संबल प्रदान करते हैं। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार ने वृद्धजनों की सेवा को सौभाग्य बताया। विपिन भाई ने उन्हें जीवन का सच्चा मार्गदर्शक कहा। महेश, अनिता, परी सहित अन्य ने भी विचार रखे। वृद्धाश्रम के प्रबंधक धीरेंद्र राय ने आयोजन के लिए आभार जताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.