औरैया, मार्च 17 -- औरैया, संवाददाता। सदर तहसील औरैया में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए डीएम एसपी ने उनके शीघ्र निस्तारण का आदेश दिया। निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में शिकायत का निस्तारण लापरवाही के साथ न किया जाए। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण संबंधित विभागीय अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित मामले की जानकारी लेकर सभी पक्षों को सुनते हुए कराएं। जिलाधिकारी ने पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा में असंतुष्टि पूर्ण निस्तारण का प्रतिशत अधिक पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित विभागीय अधिकारियों का स्पष्टीकरण लिया जाए। जिससे शासन को अवगत कराया जा सके। उन्होंने आगाह किया कि किसी भी स्तर पर संदर्भों के निस्तारण में शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने समस्या निस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.