मथुरा, फरवरी 2 -- मांट। कस्बा के पुरानी तहसील क्षेत्र में निष्प्रयोज्य घोषित हो चुकी पानी की टंकी को आखिर ढहा दिया गया है। 25 वर्ष पूर्व कस्बा के पुरानी तहसील क्षेत्र में जल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी बनाई गई थी, लेकिन उचित देखभाल न होने के चलते यह पानी की टंकी ज्यादा नहीं चल पाई। अब से करीब तीन वर्ष पूर्व उसे निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया गया। तब से लगातार लोग इसे गिराने की मांग कर रहे थे। पानी की टंकी के आसपास तहसीलदार समेत कई सरकारी कर्मचारियों के सरकारी आवास व दो धर्म स्थल भी हैं। जर्जर टंकी के कारण हादसे का भय बना हुआ था। हिंदुस्तान समाचार पत्र द्वारा कई बार इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। इसके बाद सोमवार सुबह जल निगम ने मशीनों की सहायता से इसे गिरा दिया गया। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। जल निगम द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.