रामगढ़, जनवरी 27 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। प्रदेश के 48 निकायों में एक साथ चुनाव होगी। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। इसी के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र गुप्ता, अध्यक्ष पद की निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि ने संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता का आयोजन किया। बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर परिषद रामगढ़ में अध्यक्ष के साथ 32 वार्ड पार्षद के लिए सीधे जनता के वोटिंग पर चुनाव होंगे। यह गैर-दलीय प्रक्रिया के तहत बैलेट पेपर से चुनाव होगा। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन की घोषणा के साथ ही नगर प...