रांची, नवम्बर 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची महाधर्मप्रांतीय कैथोलिक महिला संघ का एक दिवसीय सेमिनार रविवार को डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित संत जोसेफ क्लब हॉल में हुआ। इसमें धर्मप्रांत के पांचों विकारियेट की विभिन्न पल्लियों और मिशन स्टेशनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सेमिनार का मुख्य विषय 'बच्चों व माता-पिता की आपसी अपेक्षाएं' था। मुख्य वक्ता और झारखंड बिजली बोर्ड के निदेशक सुनील दत्त खाखा ने कहा कि बच्चों और माता-पिता की आपसी अपेक्षाओं को समझने से पहले यह विचार करना आवश्यक है कि ईश्वर की क्या अपेक्षा है। कहा कि प्रत्येक परिवार को अपने जीवन में ईश्वर को प्रथम स्थान देना चाहिए, उन्हें सम्मान और महिमा देनी चाहिए। इसके बाद माता-पिता और बच्चों की भूमिका आती है। कहा, माता-पिता को अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। वही...