चम्पावत, दिसम्बर 16 -- चम्पावत। आपके पास निष्क्रिय खातों में जमा पाने का सुनहरा मौका है। आपकी पूंजी आपका अधिकार कार्यक्रम के तहत लीड बैंक 19 दिसंबर को चम्पावत में शिविर लगा रहा है। धनराशि निकालने को आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे। लीड बैंक चम्पावत गोरलचौड़ रोड स्थित गोलज्यू रेजीडेंसी में 19 दिसंबर को शिविर लगाएगा। इस शिविर में विभिन्न बैंकों में निष्क्रिय खातों में जमा धनराशि निकाली जा सकेगी। लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल और आरसेटी निदेशक प्रियांशु मैठाणी ने बताया कि शिविर में लोग निष्क्रिय खातों में जमा धनराशि पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.