रांची, मार्च 10 -- रांची। पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपने खाताधारकों से निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने की सार्वजनिक अपील की है। बैंक ने आरबीआई के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि यदि खातों से दो साल या इससे अधिक अवधि के दौरान किसी प्रकार का वित्तीय लेनदेन नहीं होने पर इन्हें निष्क्रिय माना जाता है। बैंक ने कहा कि खाते निष्क्रिय होने या आरबीआई डीएई फंड में स्थानांतरित होने वाली राशि को रोकने के लिए खातों को सक्रिय करना जरूरी है। ग्राहक अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर केवाईसी के माध्यम से ऐसे खातों को एक्टिव करा सकते हैं। इस कड़ी में बैंक की ओर से 26 फरवरी से राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, जो 31 मार्च तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.