कानपुर, जनवरी 24 -- कांग्रेस ने पार्टी के विवादित, निष्क्रिय अध्यक्षों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत यूपी के सभी 75 जिलों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से शनिवार को पर्यवेक्षकों के नामों की सूची जारी कर दी है। हालांकि किस जिले का कौन पर्यवेक्षक होगा, इस पर निर्णय अभी बाकी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यूपी में पार्टी को मजबूत करने की राह में कई जिलों में आपसी कलह और खींचातानी आड़े आ रही है। वहीं एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप को गंभीरता से लेते हुए हाईकमान ने सभी जिलों की समीक्षा करने के लिए पर्यवेक्षकों को तत्काल प्रभाव से नियुक्त कर दिया है। इन पर्यवेक्षकों को जिलों में चल रही पार्टी गतिविधियों व अध्यक्षों की समीक्षा...