फतेहपुर, दिसम्बर 16 -- फतेहपुर। बिजली उपकेंद्रो में बने आवासों पर अब भी निष्कासित संविदा कर्मियों का कब्जा है। इसके बावजूद इन्हे बाहर का रास्ता न दिखाए जाने के कारण जहां कर्मचारियों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं वहीं उपभोक्ताओं को भी बिल जमा करने के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में जिले में संचालित होने वाले 54 उपकेंद्रो में कुल 899 संविदा कर्मचारियों की तैनाती रही है। लेकिन करीब पांच माह पूर्व कर्मियों की छंटनी करते हुए कंपनी ने र्शीर्ष अफसरों का अनुमोदन करने के बाद 59 संविदा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। जिसके बाद निष्कासित कर्मचारियों द्वारा पुन: नौकरी पाने के लिए जोर जुगत लगाई जा रही है। लेकिन उन्हे अब तक वापस नौकरी पर नहीं रखा जा सका। इसके बावजूद ऐसे कर्मचारियों द्वारा उपकेंद्रो में बने आवासों को ख...