सहारनपुर, जनवरी 16 -- सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार के निष्कासन एवं सदस्यता समाप्त किए जाने के मामले का निस्तारण प्रयागराज में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाएगा। काउंसिल के सचिव ने दोनों पक्षों को पत्र भेजकर सभी साक्ष्यों के साथ 14 फरवरी को उनके समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष करने को निर्देशित किया है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव आरके शुक्ला ने भेजे पत्र में बताया कि शिकायकर्ता पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार ने स्वयं उनके समक्ष उपस्थित होकर बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह ने 6 जनवरी को राजनैतिक द्वेष के कारण उनका निष्कासन कर सदस्यता समाप्त कर दी थी। तथ्यों का अध्ययन करने के बाद बार एसोसिएशन द्वारा पारित आदेश को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया जाता है। काउंसिल सचिव ने दोनों पक्षों को सभी साक...