बरेली, फरवरी 21 -- बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से शनिवार को बैठक हुई। जिसमें मेरठ मंडल के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को 31 मार्च के बाद सेवा से हटाए जाने संबंधी निर्देश का विरोध किया। जिला अध्यक्ष हरी शंकर ने कहा कि जिन आउटसोर्सिंग कर्मियों ने वर्षों से विद्यालयों की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाया है, उन्हें हटाना अन्याय है। कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद की मांगें और आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से बहाल रखी जाएं। 31 मार्च के बाद निष्कासन आदेश को निरस्त किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.