प्रयागराज, अप्रैल 24 -- निरंकारी मिशन की ओर से गुरुवार को मानव एकता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन बैरहना स्थित मिशन के निरंकारी सत्संग भवन में हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने शिविर का शुभारंभ करते हुए रक्तदान किया। निरंकारी संत सीमा सचदेव ने कहा कि बाबा गुरुबचन सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है। इस बार रक्तदान शिविर के जरिए देशभर में रक्तदान की प्रेरक श्रृंखला प्रारंभ की गई है। जो निष्काम सेवा का अनुपम संकल्प है। मुख्य अतिथि ने मिशन के समाज के लिए दिए जा रहे योगदान की सराहना की। विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने मिशन के प्रयासों के लिए संगत को बधाई दी। शिविर में कुल 206 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसमें एसआरएन अस्पताल को 129 यूनिट व कॉल्विन अस्पताल की ब्लड बैंक टीम को 77 यूनिट रक्त प्रदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.