गोपालगंज, मार्च 26 -- कटेया प्रखंड के धर्मकता में आयोजित भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कथा के दौरान रुक्मिणी और भगवान श्री कृष्ण के विवाह की झांकी भी प्रदर्शित की गई कटेया। एक संवाददाता। भगवान की प्राप्ति कभी भी निष्काम प्रेम से ही हो सकता है । जब तक हम इधर-उधर भटकते रहेंगे, भगवान की प्राप्ति नहीं हो सकती है। उक्त बातें वृंदावन धाम से पधारे आचार्य विमल शुक्ला ने धर्मकता गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में कलि काल के प्रभाव से सब प्रभावित हैं और मुक्ति का एकमात्र स्रोत ईश्वर ही है । जिसे निश्चल प्रेम से ही प्राप्त किया जा सकता है। यहां की वस्तुएं धरी की धरी ही रह जाएगी एवं प्राणी मात्र अपने अच्छे कर्मों एवं आचरणों के लिए जना जाएगा। उन्होंने भगवान कृष्ण एवं राधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.