लखनऊ, जनवरी 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। निर्बल इंडिया सोशित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी मंगलवार को 13वां संकल्प दिवस मनाएगी। आयोजन डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. बीआर अंबेडकर सभागार में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद करेंगे। सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान पार्टी आगे कार्यक्रमों की घोषणा कर सकती है। इसमें मछुआ समुदाय की सभी जातियों को एससी का दर्जा दिए जाने की मांग भी शामिल हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...