दरभंगा, अप्रैल 20 -- घनश्यामपुर। ब्रह्मपुरा मसवासी पंचायत के हरद्वार हनुमान मंदिर परती टोला में शनिवार को जन संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग शामिल हुए। पूर्व विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी ने कहा कि यह मिथिला के लिए सौभाग्य की बात है कि पीएम नरेंद्र मोदी यहां फिर आ रहे हैं। उनकी सभा में निषादों की बड़ी भागीदारी होगी। उनके आगमन से क्षेत्र को नई सौगातें मिलने की उम्मीद है। मौके पर भाजपा नेता सह जिप सदस्य डॉ. नंद किशोर झा बेचन, राज करण मुखिया, दिनेश प्रसाद मुखिया, छोटू मुखिया, सोन देवी, ब्रह्म मुखिया, अनिल मुखिया, गोपाल मुखिया आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...