मुरादाबाद, जून 17 -- शिव शक्ति मंदिर राम गंगा विहार में पांच दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। इसमें बरेली फरीदपुर से आए राम कथा वाचक मानस मर्मज्ञ बृजेश पाठक रामायणी ने कहा जीवन में निश्चिंतता एवं निर्भयता दिखाई देती है उसका मूल कारण भक्तों का विश्वास है। वह प्रभु राम की शरण में हैं और श्री राम का उनके सिर पर हाथ है। रामायण में स्वयं श्री राम ने भी कहा है कि मेरा सच्चा सेवक वही है जो भीतर मेरे दर्शन करता है और सबकी सेवा में लीन रहता है। हनुमान और लक्ष्मण ने प्रभु की सेवा नि:स्वार्थ भाव से की हमें उन्होंने अपना आदर्श मानना चाहिए। उन्होंने राम कथा का वास्तविक अर्थ समझाते हुए कहा इसके श्रवण करने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। इससे सुनने से मन निर्मल होता है। राम के कल्याण कारी स्वरूपों की चर्चा करते हुए श्री राम की महिमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.