बलिया, फरवरी 2 -- बलिया, संवाददाता। 'कला ज़ोन फैशन वीक-2026' ने फैशन और ग्लैमर की दुनिया में नई पहचान बनाई। हाई-लाइफ फैशन इवेंट ने न सिर्फ़ युवाओं को मंच दिया, बल्कि बच्चों और कलाकारों की प्रतिभा को भी बड़े स्तर पर पहचान दिलाई। आधुनिक फैशन, रैंप वॉक, डांस और आत्मविश्वास का शानदार मेल देखने को मिला। बॉयज़ कैटेगरी में मिस्टर आइकॉनिक बलिया का खिताब सौरभ ने अपने नाम किया। आरिफ सैयद और अमित यादव प्रथम उपविजेता रहे, जबकि ओजस्वा गुप्ता ने द्वितीय उपविजेता रहे। गर्ल्स कैटेगरी में 'मिस आइकॉनिक बलिया' का ताज निशु यादव के सिर सजा। भावना सिंह प्रथम उपविजेता और रोशनी शुक्ला व प्रोनम मिश्रा द्वितीय उपविजेता रहीं। 'किड्स आइकॉनिक बलिया' का खिताब अनायरा खान के नाम रहा। वेदांत सिंह प्रथम उपविजेता और भाव्या उपाध्याय द्वितीय उपविजेता रहीं। डांस कैटेगरी में त...