चम्पावत, दिसम्बर 24 -- टनकपुर। चम्पावत विलेज फाउंडेशन दो दिनी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। विलेज फाउंडेशन के निदेशक जीवन जोशी ने बताया कि 26 दिसंबर को जीआईसी अमोड़ी और 27 दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय धूरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में हल्द्वानी, देहरादून और खटीमा के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करने के साथ निशुल्क दवा देंगे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...