हरदोई, नवम्बर 22 -- भरावन। अतरौली में शनिवार को चरक हेल्थ एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी एवं चरक हॉस्पिटल लखनऊ के द्वारा आयोजित निशुल्क शिविर में 354 लोगों की जांच कर दवाएं दी गई। नेत्र एवं मोतियाबिंद विशेषज्ञ डॉ.कोमल डी.सिंह, चेस्ट रोग फिजिशियन डॉ.इनामुन रहमान, सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ.एकता तिवारी की टीम ने मरीजों की। जिसमें 42 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चरक अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया। डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि पूरा नेत्र शिविर और दवा वितरण कार्यक्रम पूर्णतया निशुल्क है। रेफर किए गए मरीजों के लिए मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आने-जाने की व्यवस्था भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। तरुण सिंह, अटल शुक्ला, दिनेश सिंह चौहान, राधेलाल, रंजीत गुप्ता, पच्चा गौतम, रामावतार यादव, गुड्डू लोधी, दौलत अली, रामकुमार यादव सहित लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.